न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :युवक की धारदार हथियार से हत्या ,जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज /संवादाता

गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के कदम रसूल के निकट युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई ।जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों द्वारा युवक कि हत्या कर शव को फेंक दिया गया था ।जिसपर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो लोगो ने घटना कि सूचना पुलिस को दिया ।युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है ।मृतक युवक की पहचान रोहित राय उम्र 25 साल निवासी लाइन मोहल्ला के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक युवक टोटो चलाता था और उसका टोटो भी गायब है ।हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर किस वजह से अपराधियों द्वारा यह हत्या की गई है।


घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । मौके पर एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी भी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया है ।घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली कोहराम मच गया ।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Share this news

Leave a Comment