न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :बैंक ऑफ बड़ौदा नए परिसर में स्थांतरित,उप महाप्रबंधक ने किया विधिवत उद्घाटन

किशनगंज /इमरान

गुरुवार को पोठिया प्रखंड के रायपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा रायपुर खरखरी के नए परिसर का उदघाटन उप महाप्रवंधक डा0 सुरेश चितम्बरम ने दीपप्रज्वलित कर किया।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित दर्जनों की संख्या में शाखा के ग्राहक व ग्रामीण मौजूद थे। जानकारी के अनुसार रायपुर खरखरी शाखा बैंक ऑफ बड़ौदा का संचालन 1988 से एक छोटे से भवन में किया गया था। धीरे धीरे शाखा काफी विस्तार होते गया,लेकि भवन छोटा रहने के कारण जहा शाखा के कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

वंही ग्राहकों को भी इसका खामयाजा भुगतना पड़ता था। कभी कभी तो इतनी भीड़ होती थी की खाता धारकों को शाखा परिसर में तपती धूप में खड़े रहना पड़ता था। इसी कड़ी के तहत रायपुर खरखरी बीओबी शाखा के लिए नये भवन का निर्माण मकान मालिक निर्मल दास के द्वारा कर शाखा प्रवन्धक सुधीर कुमार को सौंपा गया। जिसका नये परिसर के रूप में गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से उद्घाटन मुख्य अतिथि बतौर उप महाप्रवंधक डा0 सुरेश चितम्बरम ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह समापन के पश्चात श्री चितम्बरम व जे के जायस बैंक ऑफ बड़ौदा क्षत्रिय प्रवन्धक पूर्णिया ने समारोह में उपस्थित लोगो को संबोधित किया। बीसी से खोले गए 55 हजार खताओ में पांच करोड़ की जामा राशि है। आयोजित कार्यक्रम में शाखा के कर्मचारी, मुखिया प्रतिनिधि सब्बीर अहमद,ईश्वरी प्रसाद ओपी प्रभारी अर्राबाड़ी सहित सैकड़ो ग्राहक व ग्रामीण मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment