न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :देशी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार भेजा गया जेल

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलबड़िया कॉलेज चौक के समीप मंगलवार एक युवक को देसी कट्टा के साथ टेढ़ागाछ पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए युवक का नाम मो० मोकिम आलम पिता बदरुद्दीन ग्राम फुलबाड़ी थाना टेढ़ागाछ जिला किशनगंज निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक फुलबड़िया कॉलेज चौक के समीप देसी कट्टा लहरा रहा था।इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने टेढ़ागाछ पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया।इस मामले में युवक के विरुद्ध टेढ़ागाछ थाना में कांड संख्या 122/20 में आरोप दर्ज कर न्यायिक हिरासत में किशनगंज जेल भेज दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment