न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय का किया गया निरीक्षण

टेढ़ागाछ/किशनगंज/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय का बुधवार को एडीएम प्रभात कुमार एवं वरीय उपसमाहर्ता राहुल बर्मन ने निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों की गहन पड़ताल की। सभी अभिलेखों का अवलोकन किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अंचलकर्मियों को स समय काम करने का शक्त निर्देश दिया। उन्होंने अंचल कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा किसी भी मामले को लंबित नहीं रखें।

स समय वाद का निष्पादन करने में लापरवाह रहने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने आरटीपीएस काउंटर,नजीर कार्यलय सीओ कार्यालय आदि कार्यालय का निरीक्षण किया।मौके पर सीओ अजय चौधरी,सीआई संजय पोद्दार, नाजिर अशोक कुमार मंडल, प्रधान लिपिक वरुण कुमार यादव व अन्य कर्मी मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment