न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बंद आंगन बाड़ी केंद्रों को एक सप्ताह के अंदर खोलने का डीएम ने दिया निर्देश

किशनगंज /संवादाता

डीएम डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में आई०सी०डी०एस अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया । बैठक में आईसीडीएस अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। मालूम हो कि आई०सी०डी०एस अंतर्गत जिले में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है,जिला पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान की गहन समीक्षा की गई।वहीं अक्रियाशील आंगनवाड़ी केंद्रों को 7 दिनों के अंदर क्रियाशील करने का निर्देश बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दिया गया है ।

साथ ही प्रत्येक परियोजना से पोषण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो महिला प्रवेशिका का चयन कर उन्हें सम्मानित करने को कहा गया ।बैठक में लोकायुक्त एवं न्यायालय वाद से संबंधित सभी चयन विवाद को यथा शीघ्र समाप्त करने का, सेविका/ सहायिका के मृत्यु उपरांत अनुग्रह अनुदान की राशि यथाशीघ्र भुगतान करने का निर्देश सभी बाल विकास योजना पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई०सी०डी०एस० सभी परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला समन्वयक एवं जिला कार्यक्रम सहायक पोषण अभियान के जिला समन्वयक एवं सभी महिला प्रवेक्षिका मौजूद थे ।

Share this news

Leave a Comment