न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :ममता बनर्जी मानवता विरोधी -बीजेपी

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भाजपा खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल की ओर से बुढागंज ग्राम पंचायत के क़िलाघाटा में पथ सभा का आयोजन किया गया. आयोजित नुक्कड़ सभा में भाजपा नेताओं ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस नुक्कड़ सभा में उपस्थित भजापा नेता तरुण सिंह , कल्याण कुमार प्रसाद, जिला संपादक उत्तम सिंह , नेशनल कॉउंसिल के मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ ने
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और उसे मानवता विरोधी करार देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया.

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाने और उसके लाभ से बंगाल की जनता को वंचित रखने का ऐसा आरोप लगाया. नेताओं ने कहा पश्चिम बंगाल की जनता को मुख्यधारा में शामिल होने में ममता दीदी रोड़े अटकाती हैं. लोगों को अच्छी सुविधाए मिलती है, उसमें भी रोड़ा बनती हैं. उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है. लेकिन ममता दीदी बंगाल में गरीबों को इस स्वास्थ्य योजना से भी वंचित रखे हुए हैं. नेताओं ने कहा गरीबों व किसानों के हक को रोकने का काम केंद्र सरकार नहीं बल्कि राज्य की ममता सरकार कर रही है और जनता को झूठ बोलकर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़काती है . इस मौके पर जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेन बर्मन , जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष माणिक मुर्मू व स्टेट कॉउंसिल के सदसय , मंडल महासचिव शक्तिजय बारोई व महेंद्र मेजर सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment