किशनगंज /इरफान
जिले के पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में लॉक डॉउन के नो माह बाद शनिवार को पोठिया तथा पहाड़कट्टा थाना परिसर में भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल अधिकारी निश्चल प्रेम एवं थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार की उपस्तिथि में वंही पहाड़कट्टा में सीआई अरुण कुमार व एसआई ओम प्रकाश आदिविभिन्न गांवों से आये लोगो की जमीनी समस्याओं को सुनकर एवं जमीन का कागजात देखकर मामले का निष्पादन किया गया।
पोठिया थाना में आयोजित जनता दरबार मे 12 मामले तथा पहाड़ कट्टा में एक मामला पहुंचा। जिनमे 11 मामले पर अंचल अधिकारी द्वारा दोनो पक्षों को सुनते हुए आदेश पारित किया गया। वही जनता दरबार मे जो आवश्यक कागजात प्रस्तुत नही कर सके उनके लिए अगली तारीख निर्धारित की गयी। बताते चले कि कोरोना संक्रमण के बीच नो महीनों बाद यह पहली जनता दरबार आयेजित की गयी। जिनमे भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा किया गया। सीओ निश्चल प्रेम ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेश पर जनता दरबार का आयोजन किया गया है।जिसमे कोविड गाईडलाइन का पुरा ख्याल रखते हुए लोगों की भूमि समस्या सुनी जा रही है।यह जनता दरबार प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाना है। मौके पर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार , एएसआई अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।





























