न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना के 30 हजार नए मरीज मिले 391 की बीमारी से मौत

देश/डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रविवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 30,254 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 98,57,029 पहुंच चुकी है ।

मालूम हो कि 391 लोगो की मौत इस समयावधि में हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ कर 1,43,019 पहुंच चुकी थी। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,56,546 है। वहीं 33,136 लोग डिस्चार्ज किए गए है ।बता दे कि अभी तक  93,57,464 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं ।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया है शनिवार (12 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15,37,11,833 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,14,434 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Share this news

Leave a Comment