नक्सलबाड़ी :कृषि कानून के विरोध में सीपीआईएम एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली ,केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

SHARE:

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

मंगलवार को सीपीआईएम व कांग्रेस की ओर से कृषि बिल के खिलाफ तथा भारत बंद के समर्थन में एक रैली निकाली गई. यह रैली पार्टी कार्यालय से शुरु होकर विभिन्न स्थानों का परिक्रमा कर खत्म हुआ. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा भाजपा की अपनी सरकार के दौरान देश के लोगों की हो रही दुर्गति को देखकर भी क्यों आंखें बंद किए हुए हैं.

किसानों के हित की बात करने वाली भाजपा के राज में आज किसानों की अत्यधिक दुर्दशा हो रही है. उन्होंने कहा देश आज बेरोजगारी और भुखमरी की चपेट में आ गया है. फिर भी केन्द्र सरकार मौन धारण करके बैठे हुए हैं. उन्होंने कहा मंगलवार को सीपीआईएम व कांग्रेस की ओर से कृषि बिल के खिलाफ आयोजित की गई रैली के माध्यम से सांसद में पारित हुए कृषि बिल को जल्द वापस लेने की मांग की गई. इस मौके पर सीपीआईएम नेता रामकुमार क्षेत्री, मोहन क्षेत्री , बमबहादुर क्षेत्री , रोकेट बर्मन व कांग्रेस नेता संतोष सिंह, आनंद बर्मन , संतोष झा , रंजीत बर्मन व प्रभुराम बर्मन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!