न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना के करीब 26 हजार नए मरीज मिले ,385 की मौत

देश/डेस्क

मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के  26,567 नए मरीज मिले है ।करीब 8 महीने के बाद महामारी धीरे धीरे कमजोर पड़ने लगी है । जो कि एक राहत देने वाली खबर है ।बता दे कि देश में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल भी अपने अंतिम चरण में है और सरकार ने वैक्सीन के टीकाकरण हेतु भी तैयारी पूरी कर दी है ।

देश में कुल संक्रमितों की संख्या  97,03,770 पहुंच चुकी है।वहीं 385 लोगो की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों कि संख्या 1,40,958 पहुंच चुकी है ।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 3,83,866 है।सोमवार को 39,045 लोग अस्पतालो से डिस्चार्ज किए गए हैं अभी तक कुल  91,78,946 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं ।आईसीएमआर द्वारा बताया गया किसोमवार (7 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,88,14,055 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,26,399 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Share this news

Leave a Comment