कटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के सहयोग से शहर में समेकित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित कला प्रशिक्षण केंद्र सदर प्रखंड के सामने अमरपाली आम्रपाली ऑफिस शिवाजी कांप्लेक्स में आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की काफी सराहना और दोबारा शिविर लगाने का अनुरोध किया । इस अवसर पर पर्यवेक्षक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बहुत जल्दी इसी स्थान पर दोबारा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
डॉ.आभा कुमारी ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में 165 लोगों का जांच किया गया। उन्हें जांच के बाद दवाई और सलाह भी दी गई।उन्होंने बताया कि इस कैंप में ज्यादातर केस हाई बीपी और ब्लड शुगर के पाए गये । डॉ. आभा ने बताया कि जिनके भी रिपोर्ट प्रतिकुल आएगी उन्हें मोबाइल से सूचना दी जाएगी।
इसीलिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर साझा किया। शिविर को सफल बनाने में लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार , दिनेश कुमार कुशवाहा ,कार्तिक सहाय, पवन कुमार का योगदान रहा। सफल आयोजन के लिए सबको धन्यवाद ज्ञापित किया ।