विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों से जुड़ने की दिशा में पहल
दिघलबैंक/मुरलीधर झा
प्रखंड क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट पोटेंशियल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को दिघलबैंक ग्राम पंचायत परिसर में काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के 30 शिक्षित अभ्यर्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
जानकारी के अनुसार, टाटा मोटर्स, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ बिजनेस सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जुड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। ट्रस्ट की ओर से योग्य अभ्यर्थियों को संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने, मार्गदर्शन प्रदान करने और आगे की चयन प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर दिघलबैंक मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को रोजगार के संभावित अवसरों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी मिलेगी और उन्हें अपने भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह, प्रोग्राम मैनेजर अनुराधा कुमारी, रंजनी कुमारी, मनजीत कुमार, रवि कुमार, रोशनी कुमारी एवं इशरत नाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।