न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मालटोली की जामा मस्जिद में एसएसबी ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, युवाओं को किया प्रेरित

सहायक कमांडेंट मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों की दी गई जानकारी, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

मुरलीधर झा/दिघलबैंक

नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेंट मनोज कुमार के मार्गदर्शन में बी समवाय दिघलबैंक की ओर से मालटोली स्थित लसुनडांगी जामा मस्जिद परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। सहायक कमांडेंट मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। इसलिए उनका स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त रहना राष्ट्र एवं समाज के विकास के लिए आवश्यक है।

नशे के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक

अभियान के दौरान नशे के सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों तथा पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई में आम नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से जागरूकता फैलाकर समाज के विभिन्न वर्गों को इस अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

सीमा सुरक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता में भी एसएसबी की पहल

सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनजागरूकता और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास करता है। इसी कड़ी में आयोजित इस अभियान के जरिए स्थानीय समुदाय को नशे के खिलाफ एकजुट होने और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों और युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने मस्जिद के इमाम मोहम्मद मैनुअल, मोहम्मद शमीम, डॉक्टर बशीर और मास्टर मुजम्मिल सहित स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this news

Leave a Comment