न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत

सागर चंद्रा/ किशनगंज


शहर के कसेरापट्टी में निर्माणाधीन चार मंजिला मकान की दीवार गिरने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान बंगाल के पांजीपाड़ा निवासी फातिमा पिता असगर अली के रूप में की गई है। फातिमा हाल के दिनों में ही कसेरा पट्टी निवासी नानी महमुदा खातून के घर घूमने आई थी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

लेकिन मृतका के परिजनों ने अबतक पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज नहीं की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम फातिमा अपनी नानी के घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक पड़ोस के निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से दीवार का एक बड़ा हिस्सा टूटकर उसके सिर पर जा गिरा।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जोरदार आवाज के साथ फातिमा की चीख को सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन फातिमा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जहां इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ जाने पर उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिलीगुड़ी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Share this news

Leave a Comment