किशनगंज/सागर चंद्रा
टाउन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 22.35 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के सिटी तेघरिया बालूबस्ती वार्ड नंबर 7 निवासी हैदर अली उर्फ अल्लारखा (26) पिता अयूब कुरैशी के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जबकि पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस स्मैक के धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मादक पदार्थ के तस्वीर की सूचना के बाद पुलिस गुरुवार रात एमजीएम रोड से गौशाला होते हुए मालद्वार जाने वाली सड़क पर गस्त तेज कर दी थी। शमशान घाट के समीप घात लगाकर बैठी टीम ने मालद्वार की दिशा से आ रहे हैदर अली को जब रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा।
जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर हैदर अली उर्फ अल्लारखा के पास से काले रंग के प्लास्टिक में बंधा 57 पूड़िया स्मैक के साथ साथ एक सफेद रंग का पारदर्शी पॉलीथीन में बंधा 22.35 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।