न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर आयोजित हुआ ‘रेल जन संवाद’,डीआरएम ने यात्रियों से लिया फीडबैक

स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रेलवे की पहल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो सफाईकर्मी सम्मानित

कटिहार – रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को सीधे सुनने के उद्देश्य से गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को स्पेशल कैंपेन-06 के तहत कटिहार रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेंद्र नरह ने कटिहार जंक्शन पर यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर स्टेशन की स्वच्छता और यात्री सुविधाओं से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया।

जहां यात्रियों ने डीआरएम किरेंद्र नरह से सीधे कई सवाल भी किया। कटिहार जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान डीआरएम ने यात्रियों से स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल स्थलों सहित अन्य यात्री सुविधाओं की साफ-सफाई को लेकर उनके सुझाव और शिकायतें सुनीं। उन्होंने यात्रियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी कीया। वही प्राप्त फीडबैक और शिकायतों को संकलित कर उनकी समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यक सुधार के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर डीआरएम किरेंद्र नरह ने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए रेलवे की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ,सुरक्षित और सुविधाजनक रेल वातावरण उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। यात्रियों के सुझाव रेलवे के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनके आधार पर सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान कटिहार जंक्शन पर साफ-सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दो रेलकर्मियों को डीआरएम ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

इस पहल के माध्यम से स्वच्छता के प्रति समर्पित कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। मंच संचालन का कार्य सहायक पीआरओ आलोक कामती ने किया।रेल जन संवाद के माध्यम से रेलवे ने यात्रियों और रेल प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। कार्यक्रम में कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पी.एस. सहित मंडल के अन्य रेल अधिकारी उपस्थित थे। अंत में सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Share this news

Leave a Comment