हसनगंज /कटिहार- प्रखंड क्षेत्र में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय लोक युवा मोर्चा के युवा जिला संयोजक अंकित सिंह की ओर से रामपुर स्कूल में बच्चों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया।इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक छोटा-सा प्रयास किया गया।
हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चे के हाथ में कलम हो, हर बच्चे के पास शिक्षा का अवसर हो और हर बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो।शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना ही सच्ची जनसेवा है। मंत्री दीपक प्रकाश को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ है ।
ईश्वर उनको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता प्रदान करें। मोके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, साहिल आलम, हीरो आनंद, कन्हैया कुमार आदि मौजूद रहे।