कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कटिहार कोर्ट – जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के आदेशानुसार नालसा के वीर परिवार सहायता योजना 2025 के अंतर्गत जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कटिहार में अवस्थित विधिक सहायता केंद्र में सिविल जज वरीय कोटि सह सचिव के आदेशानुसार जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में नालसा के वीर परिवारों को सहायता योजना 2025 के बारे में पारा विधिक स्वयंसेवक पवन कुमार के द्वारा विधिक सहायता केंद्र में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कटिहार के सभी कर्मी एवं सेवा निवृत्त सैनिक के परिवार उपस्थित रहे तथा जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कटिहार विंग कमांडर संगीता मल्ला के द्वारा बताया गया कि इस विधिक सहायता केंद्र के माध्यम से चार जिलों के सैनिकों के परिवार जनों एवं आश्रितों को नालसा द्वारा वीर परिवार सहायता योजना 2025 का लाभ रक्षा कर्मियो एवं सैनिकों के परिवार तक सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है ।
इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार काफी सक्रियता से कार्य कर रही है। इनके द्वारा पारा विधिक स्वयंसेवक पवन कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है कि नालसा के इस वीर परिवार सहायता योजना 2025 को धरातल पर उतारा जाए और ज्यादा से ज्यादा सैनिकों के परिवार को इस योजना का सीधा लाभ दिलाया जा सके ताकि जरूरतमंद सैनिक के परिवारों को इसका सीधा लाभ मिल सके।