न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शॉर्ट सर्किट से लगी आग,पांच परिवारों के घर जलकर राख

मनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालपुर में आग लगने से पांच परिवारों के घर जलकर राख हो गया। आग पर स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया गया। आग में नगदी एवं घर के रखे सभी सामान सहित 5 लाख की क्षति पहुंची ।आग से पीड़ित परिवारों में चूलाई भगत, अजय भगत,छोटन भगत, पप्पू भगत एवं किरण देवी शामिल हैं ।

घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि घर के सभी सदस्य जब खेत में काम करने गए हुए थे तभी बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई और जब तक घरवालों एवं आसपास के लोगों को पता चलता तब तक घर का सारा सामान चलकर राख हो चुका था।

घटना की सूचना पंचायत जनप्रतिनिधियों के अलावे मुफस्सिल थाना एवं अंचलाधिकारी कटिहार को दे दी गई हैं । पंचायत जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवार को आवश्यक मुआवजा देने की मांग की ।

Share this news

Leave a Comment