बारसोई /कटिहार – बारसोई थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सरलपुर ग्राम में मंगलवार की रात घटित हुईं लूट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर लूटी गईं मोबाईल एवं कुल नकद 20000 रूपये को बरामद करते हुए उक्त घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को अपने गिरफ्त में लेकर उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।
इस संबंध में बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत सरलपुर ग्राम में बारसोई-बांसकोटा मुख्य पथ पर विगत रात कुल तीन अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक राहगीर मोहम्मद मुजाहिद से मोबाईल एवं 20000 रूपये की लूट कर ली गईं थीं। लूट की घटना को अंजाम देने के पश्चात वें तीनों लुटेरे वहां से फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित के द्वारा बारसोई थाने में एक आवेदन देकर लुटे गए मोबाईल एवं नकदी की बरामदगी की गुहार लगाई गईं थीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बारसोई मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गईं। गठित पुलिस टीम के द्वारा गुप्त एवं तकनिकी सूत्रों से साक्ष्य संग्रह कर त्वरित कार्रवाई व छापेमारी करते हुए बुधवार की सुबह उक्त घटना को अंजाम देने वाले एक लुटेरे जमशेद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जमशेद खान बारसोई थाना क्षेत्र स्थित बलतर निवासी जुलमा खान का पुत्र बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार जमशेद खान से पूछताछ की जा रही है जल्द ही उसके दो साथियों को भी धर दबोच लिया जाएगा।