गुप्त सूचना पर विशेष टीम ने की कार्रवाई,आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
मनिहारी /कटिहार- मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत भवन के पास से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 22 वर्षीय साकीम के रूप में हुई है। वह मनिहारी थाना क्षेत्र के सोहराडांगी गांव के वार्ड संख्या सात निवासी अब्दुल सलाम का पुत्र बताया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कुमारीपुर पंचायत भवन के समीप छापेमारी कर युवक को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया।
इसके बाद उसे थाना लाया गया और मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 507/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान के तहत देखा जा रहा है।दूसरी ओर शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में केवाला पंचायत से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।