न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आबादपुर में 52.55 ग्राम स्मैक और दो देसी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

बारसोई /कटिहार -आबादपुर पुलिस ने 52.55 ग्राम स्मैक दो देसी कट्टा एवं जिंदा दो कारतूस के साथ एक युवक को  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चापाखोर-बाजितपुर पक्की सड़क से एक व्यक्ति को स्मैक, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बाजितपुर गांव निवासी सजीमूल हक उर्फ चैतु, पिता तमसुद्दीन के रूप में हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पश्चिम बंगाल की ओर से एक व्यक्ति स्मैक लेकर बाजितपुर की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चापाखोर-बाजितपुर पक्की सड़क पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान उसके पास से 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टे, दो जिंदा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 3,500 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

आबादपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है और गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। आरोपी का पूर्व में पूर्णिया जिले और पश्चिम बंगाल में भी आपराधिक इतिहास रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share this news

Leave a Comment