10,977 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
जिले में 10,977 मतदाता, 8,424 पुरुष और 2,553 महिला वोटर
कटिहार – भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार विधान परिषद् के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना एवं जिले में आज शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

इसके बाद आगामी 27 अक्टूबर को मतों की मतगणना की जाएगी। जबकि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए माननीय प्रेक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
जिले में 10,977 मतदाता, 8,424 पुरुष और 2,553 महिला वोटर –
उन्होंने बताया कि जिले के अंतर्गत कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 10,977 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 8,424 पुरुष और 2,553 महिला मतदाता शामिल हैं। फलका प्रखंड केंद्र पर कुल 425 मतदाता जिसमें 344 पुरुष, 81 महिला, समेली प्रखंड में 462 मतदाता 359 पुरुष, 103 महिला, कुर्सेला प्रखंड में 320 मतदाता 231 पुरुष, 89 महिला, बरारी प्रखंड के मुख्य केंद्र पर 800 मतदाता 677 पुरुष, 123 महिला तथा बरारी ‘ए केंद्र पर 643 मतदाता 531 पुरुष, 112 महिला) पंजीकृत हैं। वहीं कोढ़ा प्रखंड में 849 मतदाता 672 पुरुष, 177 महिला, हसनगंज में 178 मतदाता 139 पुरुष, 39 महिला, डंडखोरा में 240 मतदाता 195 पुरुष, 45 महिला, कदवा में 607 मतदाता 497 पुरुष, 110 महिला, बलरामपुर में 259 मतदाता 223 पुरुष, 36 महिला, बारसोई में 416 मतदाता 358 पुरुष, 58 महिला, आजमनगर में 261 मतदाता 220 पुरुष, 41 महिला, प्राणपुर में 410 मतदाता 289 पुरुष, 121 महिला, मनसाही में 418 मतदाता 332 पुरुष, 86 महिला, मनिहारी में 1,000 मतदाता 760 पुरुष, 240 महिला और अमदाबाद में 355 मतदाता 317 पुरुष, 38 महिला वोट डालेंगे।शहरी क्षेत्र के तहत नगर निगम कार्यालय के उत्तर भाग केंद्र पर 1,017 मतदाता 635 पुरुष, 382 महिला, उत्तर-मध्य भाग केंद्र पर 1,019 मतदाता 735 पुरुष, 284 महिला, और दक्षिण भाग केंद्र पर 963 मतदाता 661 पुरुष, 302 महिला अपने वोट डालेंगे। इसके अतिरिक्त जिला कृषि कार्यालय स्थित सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी वेश्म में बनाए गए केंद्र पर 335 मतदाता 249 पुरुष, 86 महिला पंजीकृत हैं।
ब्लॉक मुख्यालयों में बने केंद्र, मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन पूर्ण –
प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए प्रखंड विकास अधिकारियों और अंचल अधिकारियों के कार्यालय वेश्मों को मुख्य रूप से मतदान केंद्र बनाया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी 20 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं एएमएफ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त, सभी भवनों के बाहर पीले रंग के बैकग्राउंड पर काले रंग से स्पष्ट अक्षरों में मतदान केंद्र का नाम, तिथि, पुरुष, महिला एवं कुल मतदाताओं की संख्या का स्पष्ट विवरण अंकित किया गया है ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पहचान के लिए वैकल्पिक दस्तावेज अनिवार्य –
मतदान के समय पहचान स्थापित करने के लिए मतदाता निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग कर सकते हैं। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, सरकारी अथवा सार्वजनिक उपक्रमों और स्थानीय निकायों द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, सांसदों, विधायकों या पार्षदों को जारी आधिकारिक पहचान-पत्र, शैक्षणिक संस्थानों द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, विश्वविद्यालयों द्वारा जारी मूल डिग्री या डिप्लोमा प्रमाण-पत्र, तथा सक्षम प्राधिकारी या सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण माहौल में समय पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।