न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दुर्गापूजा को लेकर संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, पुलिस ने किया एरिया डॉमिनेशन

रणविजय /पौआखाली


त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। सर्किल इंस्पेक्टर ठाकुरगंज, पंकज कुमार पंत के नेतृत्व में पौआखाली एवं गंधर्वडांगा थानों के पुलिस पदाधिकारियों तथा एसएसबी कद्दूभिट्ठा के पदाधिकारियों और जवानों ने जियापोखर थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर एरिया डॉमिनेशन किया।


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना है। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस एवं एसएसबी ने अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सतर्कता का संदेश दिया।


थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एरिया डॉमिनेशन किया गया। पुलिस प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखते हुए शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सतर्क है।

Share this news

Leave a Comment