न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- 20 हजार करोड़ का नुकसान मंजूर, महिलाओं के हित में लिया ऐतिहासिक फैसला

डेस्क:बिहार में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शराबबंदी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में शराब पर रोक लगाकर अपने जीवन का एक ऐतिहासिक फैसला लिया था।

सम्राट चौधरी ने कहा कि शराबबंदी के कारण बिहार को करीब 20 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, लेकिन महिलाओं के हित में लिए गए इस फैसले के सामने यह नुकसान महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की आधी आबादी शराबबंदी का समर्थन करती है और आगे भी यह समर्थन जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी सिर्फ राजस्व से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि यह बिहार की महिलाओं और परिवारों के हित से जुड़ा सामाजिक फैसला है। उन्होंने कहा कि सरकार शराबबंदी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।वही उन्होंने प्रशांत किशोर को बेचारा बताते हुए कहा कि PK से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है वो जो करते है करें।

Share this news

Leave a Comment