न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

संवाददाता: प्रतिनिधि

किशनगंज में आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान शहरी क्षेत्र के पश्चिमपाली चूड़ीपट्टी रोड पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

जेसीबी के माध्यम से सड़क किनारे दुकान लगाकर और अन्य तरीके से किए गए अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने हटाया।इससे पूर्व प्रशासन के द्वारा सभी को नोटिस दिया गया था लेकिन जब दुकानदारों ने अतिक्रमण को नहीं हटाया उसके बाद प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया ।

प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त रखने की हिदायत भी दी। इस कार्रवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, पुलिस बल के जवान और नगर परिषद के कर्मी मौजूद रहे।


अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने और आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this news

Leave a Comment