निसार अहमद/बहादुरगंज
शनिवार की देर रात बहादुरगंज पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बिना नंबर की बाइक के साथ दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मामले में अपर थानाध्यक्ष रंजीत भारती ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस टीम रात्रि गश्ती पर थी।
इसी क्रम में करीब दो बजे रात में दिघलबैंक की ओर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी को देखते ही दिघलबैंक की ओर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा किया और कुछ दूर आगे जाकर उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने बाइक के संबंध में दोनों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई कागजात नहीं मिला।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले चोरी की गई एक बाइक को कॉलेज चौक स्थित तनवीर आलम के गैराज में मरम्मती के लिए दिया गया है। पुलिस टीम ने गैराज में छापेमारी कर वहां से चोरी की बाइक बरामद कर ली।
वही पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है और आगे जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बालूबाड़ी वार्ड 10 निवासी अंजर अंसारी(31) पिता नसीरुद्दीन तथा नेपाल के झापा जिला के पथरिया घेराबादी निवासी मुन्ना मुस्ताक(30) पिता मो अब्दुल के रूप में हुई है।