न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की का आयोजन,शिविर में 220 लोगों ने जाँच कराया

कटिहार -ड्रीमी होम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तीसरी बार आयोजित किया गया। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य आदिवासी एवं बांध क्षेत्र के पिछड़े व जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सेवाएं, दवाएं और स्वास्थ्य परामर्श पहुंचाना था। शिविर में 220 से अधिक ग्रामीण हुए लाभान्वित हुए।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से स्थानीय ग्रामीणों की निःशुल्क जांच की गई। इस दौरान कुल 220 से अधिक लाभार्थियों को स्वास्थ्य परामर्श, प्राथमिक जांच सेवाएं और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बेहतर जीवनशैली, स्वच्छता और खान-पान से जुड़ी बहुमूल्य सलाह भी दी गई।


कार्यक्रम का सफल संचालन और नेतृत्व ट्रस्ट की संस्थापिका श्रीमती प्रतिमा तामंग एवं डॉ. आभा कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने में स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार ठाकुर, परामर्शदाता अश्वनी कुमार, लैब तकनीशियन राहुल कुमार, पवन कुमार एवं जितेन्द्र महाराज का विशेष योगदान रहा।

ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में ‘मदर मिशन’ टीम की महिलाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई। टीम की सदस्य सीमा श्रीवास्तव, मनीषा सिंह, रानी सरकार, शमा गौतम एवं भवानी ठाकुर ने घर-घर जाकर लोगों को शिविर की जानकारी दी और स्वास्थ्य संबंधी आदतों के प्रति जागरूक किया।

इस जन-कल्याणकारी मुहिम की सफलता पर ट्रस्ट एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, समाजसेवी संस्थाओं और सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Share this news

Leave a Comment