न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नानु बाबा के जन्मदिन पर हजारों भक्तों ने काली मंदिर पहुंच कर बाबा के दीर्घायु जीवन की मां से कामना


नानु बाबा जन्मोत्सव पर एसपी सहित कई अधिकारी भी पहुंच बाबा को दी बधाई


जन्मोत्सव पर मां खड्गेश्वरी को लागया गया महाभोग, सुबह से बाबा भक्तों से देखी गयी भीड़


भव्य रुप सजाया गया था मंदिर, पुलिस प्रशासन भी मंदिर में दिखे सजग


शनिवार की शाम केक काटकर मनाया गया जन्मदिन हैप्पी बर्थडे टू यू से गुंजा मंदिर

अररिया/अरुण कुमार

विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा के जन्मोत्सव पर शनिवार को महाभोग का आयोजन किया गया।नानु बाबा के जन्मोत्सव पर हजारों भक्तों के साथ-साथ एसपी समेत कई पदाधिकारियों ने काली मंदिर पहुंच कर नानु बाबा को बधाई दी। साथ ही सभी भक्तों ने मां खड्गेश्वरी के बाबा के लंबी दीर्घायु जीवन के लिए कामना किये। काली मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया था। जबकि देर रात तक काली मंदिर आने का सिलसिला जारी रहा।वहीं मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में शुक्रवार की रात भगवान कृष्ण के जन्म होने के दौरान लोडीस्पीकर के माध्यम से शंख बजाकर भगवान का स्वागत किया।

साथ ही मां खड्गेश्वरी के साधक नानु बाबा भगवान कृष्ण का जयकारा भी लगाया गया।साथ ही नानु बाबा के द्वारा आरती किया गया।जबकि भक्तों के द्वारा काली मंदिर में केक काटकर नानु बाबा का जन्मदिन बनाया गया।इसमें एसपी जितेंद्र कुमार व किमी आनंद समेत सैकड़ों भक्तगण मौजूद थे। शनिवार को काली मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर महाभोग लगा।

नानु बाबा के शिष्यों के अनुसार भगवान कृष्ण के जन्म के दिन ही नानु बाबा का जन्म हुआ था। इस कारण भगवान कृष्ण के साथ-साथ नानु बाबा का भी जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।जबकि शनिवार की शाम में गोलु सहाय की अध्यक्षता में सामूहिक तौर पर केक काटा गया।इसमें हजारों भक्तों शामिल हुए व हैप्पी बर्थडे टू यू से पूरा मंदिर गूंज उठा।किमी आनंद उर्फ भैरव पांडे, व एसपी जितेंद्र कुमार ने नानु बाबा के जन्मोत्सव पर दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि नानु बाबा अररिया को धरोहर के रूप में यह काली मंदिर को दिया है।

इस मंदिर में सभी धर्मो के लोगों के एक अटूट आस्था लोगों के बीच जुड़ी है। इस मंदिर के बदौलत है देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काली मंदिर से अररिया का नाम जाना जाता है।साथ ही नानु बाबा ने इस मंदिर के निर्माण कराने में अपना सब कुछ त्याग कर दिये।

भक्तों ने यह भी कहा कि नानु बाबा एक ही धर्म नही बल्की हिंदु, मुसलिम, गरीब आदि को अपना निजी जमीन देकर लोगों में एक अलग अस्था को जागरीत किया गया। शनिवार व मंगलवार को लगने वाली भोग में कनाडा, इंग्लैंड, जर्मनी, नेपाल समेत कई देशों के लोग मां का भोग देने के लिए आते हैं।साथ ही बाबा के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए मां खड्गेश्वरी महाकाली व बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव से कामना की। इधर मंदिर में सुबह ही पुलिस बल भी काफी सक्रिय दिखे। जबकि खास कर युवा भक्त इस छन को अपने-अपने मोबाईल कैमरे में सेल्फी लेने के लिए होड़ देखी गयी।

Share this news

Leave a Comment