कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
कोचाधामन थाना क्षेत्र के असूरा चैनपुर मोड़ के पास कनकई नदी से महिला समेत बच्चे की जान बचाने पर असूरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिशनपुर थाने में पदस्थापित एसआई रंजीत कुमार व सुदर्शन कुमार का फूल माला पहनाकर आभार व्यक्त किया।
इस दौरान असूरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार झा, अबरार आलम,कैसर आलम, गोपाल लाल मांझी, अंसार आलम, प्रकाश लाल मांझी इत्यादि मौजूद थे। ज्ञाता हो की बीते शनिवार की दोपहर स्कूल वेन की ठोकर से एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर कनकई नदी में जा गिरी थी।
ई रिक्शा पर महिला उसका एक बच्चा तीन लोग सवार थे।बिशनपुर पुलिस की गश्ती दल की मदद से सभी लोगों को नदी से सुरक्षित निकाला गया था। गश्ती दल में शामिल पदाधिकारी रंजीत कुमार और सुदर्शन कुमार ने आनन-फानन में नदी में कूद कर डूब रहे महिला और बच्चे की जान बचाई थी।

























