बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत
शराब के नशे में पड़ोसियों से मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में बहादुरगंज थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना सोमवार शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार चारघरिया धनगढा निवासी ओम प्रकाश राय (26 वर्ष), पिता- रतन लाल राय, अत्यधिक शराब के नशे में अपने पड़ोसियों के साथ बेवजह उलझ गया और उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगा।
नशेड़ी की इस हरकत से तंग आकर पीड़िता देवंती देवी पति- रंजीत लाल हरिजन ने तत्काल बहादुरगंज पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई। थाने में ब्रेथ एनालाइजर से जांच किए जाने पर युवक के शराब पीने की पुष्टि हुई।
जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता देवंती देवी की शिकायत के आधार पर मध निषेध की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।


























