बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत
बहादुरगंज पुलिस ने एनएच 327ई पर एलआरपी चौक के समीप से अवैध रूप से ओवरलोड बालू लदे 09 ट्रकों को जब्त किया है।जहाँ पुलिस अधीक्षक से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद खनन विभाग को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद विभागीय टीम थाना पहुंचकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बताते चले की मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि ठाकुरगंज के रास्ते बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एन एच -327ई से गुजरने वाले बालू लदे 9 ओवरलोड वाहन एलआरपी चौक के पास खड़े होने की सुचना पुलिस को मिली।सूचना के आलोक में बहादुरगंज थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।
मामले की जानकारी देते हुए बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को आते देख कुछ ट्रक चालकों ने कार्रवाई से बचने के लिए वाहनों से बालू सड़क पर गिरा दिया और मुख्य मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस टीम ने सूझबूझ से काम लेते हुए ट्रैक्टर के जरिए सड़क से बालू उठवाकर थाना परिसर पहुंचाया और आवागमन बहाल कराया।
फिलहाल जब्त वाहनों के खिलाफ खनन विभाग की टीम नियमानुकूल जुर्माना और प्राथमिकी दर्ज करने की अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

























