नाबालिग लड़की लापता, राजस्थान निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


शहर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के परिजनों ने राजस्थान निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।


वहीं परिजनों ने बताया कि नाबालिग विगत कुछ दिनों से राजस्थान निवासी अरूण नामक युवक से छिप कर बातें करती थी। गत 2 अगस्त को अरूण नाबालिग से मिलने किशनगंज आया था। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने नाबालिग को काफी समझाया था। लेकिन शाम के वक्त वह अरूण के साथ भाग गई।

हालांकि एक सहेली ने उन्हें देख लिया था। पूछताछ करने पर नाबालिग ने सहेली को बताया था कि वह अरूण के साथ राजस्थान जा रही है। सहेली के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहने पर वे मदद की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!