सदर अस्पताल में आईसीयू सेवा कल से होगी शुरू, सभी तैयारियां लगभग पूरी

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


सदर अस्पताल में बुधवार से आईसीयू सेवा प्रारंभ कर दी जायेगी। डीएम नवीन कुमार के द्वारा विधिवत उद्घाटन किये जाने के बाद जिले वासियों को आईसीयू का लाभ मिलने लगेगा। हालांकि प्रथम चरण में मात्र दो युनिट ही चालू किया जायेगा। जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर व्यवस्था को भी चुस्त दुरुस्त कर लिया गया है।

दोनों युनिट के चालू होने के बाद अब गंभीर रूप से बीमार मरीजों को महंगे निजी नर्सिंग होम के खर्च से मुक्ति मिलेगी और उन्हें महानगरों के भी चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


बताते चलें कि 93.39 लाख रुपये की लागत से अस्पताल के दूसरे तल पर तैयार 10 बेड के अत्याधुनिक आईसीयू को चरणबद्ध तरीके से चालू किया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन के द्वारा आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि आईसीयू भवन का निर्माण तीन वर्ष पूर्व ही कर लिया गया था। लेकिन कोरोना काल मे लाई गई छह आईसीयू मशीनों में से चार मशीनें समुचित रखरखाव के अभाव में खराब हो गई।

साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित कर्मियों की कमी के कारण भी अबतक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका था। राज्य सरकार की पहल पर डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर आनन-फानन में आईसीयू निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया।


अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन ने बताया कि फिलहाल दो बेड के आईसीयू वार्ड को बुधवार से चालू किया जा रहा है। आईसीयू में 24 घंटे सेवा उपलब्ध उपलब्ध रहेगी। इसके लिए कर्मियों का रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है। तीन शिफ्ट में विशेषज्ञ डॉक्टर, ए-ग्रेड नर्स, काउंसलर, ओटी असिस्टेंट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट सहित फोर्थ ग्रेड कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!