कटिहार – रेल थाना कटिहार की पुलिस ने चोरी के मोबाइल बरामदगी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थानाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में कटिहार रेल पुलिस की टीम की टीम ने कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-6 के समीप छापेमारी कर भागलपुर निवासी मोहम्मद शकील(39) को चोरी के मोबाइल फोन के साथ धर दबोचा।
रेल थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई राजा अली के लिखित आवेदन पर दर्ज रेल थाना कटिहार कांड संख्या-152/26 के तहत की गई। मामले में मोहम्मद शकील को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। वही बरामद मोबाइल को जब्त कर लिया गया है तथा अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।
मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई रेल थाना कटिहार द्वारा की जा रही है। जीआरपी की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन परिसर में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोहों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वही रेल पुलिस ने यात्रियों से भी अपने सामान एवं मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील किया है।

























