अंचल कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन,आपसी सहमति से विवादों का निपटारा

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

अंचल कार्यालय में में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जनता दरबार में अंचल अधिकारी सादी रऊफ राजस्व अधिकारी कपिल कुमार सोनी ने भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई कर उपलब्ध साक्ष्य एवं दस्तावेज के आधार पर मामलों का निपटारा किया।

इस संदर्भ में अंचल अधिकारी सादी रऊफ ने कहा कि जनता दरबार में भूमि विवाद को लेकर कुल आठ आवेदन आए थे। इनमें से मिले साक्ष्य एवं दस्तावेज के आधार पर छह मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान पुलिस के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!