काली पट्टी बांधकर काम कर रहे बीडीओ, सरकार से सुरक्षा और क्षतिपूर्ति नीति की मांग

SHARE:

कोचाधामन(किशनगंज)सरफराज आलम

बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर‌ अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर छठा दिन भी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान ने बांह में काली पट्टी बांध कर कामकाजों का निपटारा किया।

इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान ने कहा कि बीते 25 जुलाई को छपरा में विधि व्यवस्था के कर्तव्य में लगे दो प्रखंड विकास पदाधिकारी छपरा सदर के दृष्टि पाठक और रीवीलगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


दृष्टि पाठक के एक आंख की रोशनी चली गई है। दूसरे घायल पदाधिकारी रितेश कुमार को सर में गंभीर चोटें आई है वह जीवन और मौत से जूझ रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराई जाए।


प्रत्येक प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ स्थायी रूप से कम से कम दो प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए।किसी भी सरकारी दायित्व अथवा विधि व्यवस्था संधारण के दौरान यदि कोई प्रखंड विकास पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल होता है तो उसके सर्वोत्तम उपचार की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा उच्च स्तरीय अस्पताल में पूर्णत‌ सरकारी व्यय पर सुनिश्चित की जाए।

डयूटी के दौरान घायल अथवा दिवंगत होने की स्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारियों के लिए विशेष क्षतिपूर्ति,पर्याप्त बीमा सुरक्षा एवं उनके आश्रितों के लिए समुचित सहायता की स्पष्ट नीति बनाई जाए।संवेदनशील एवं जोखिमपूर्ण विधि व्यवस्था संबंधी प्रतिनियुक्ति से पूर्व पर्याप्त पुलिस बल,सुरक्षा प्रबंधन एवं आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने हेतु मानक कार्यप्रणाली निर्धारित की जाए। सारण में विधि व्यवस्था के परिस्थिति को सही तरीके से प्रबंधित नहीं किये जाने के कारण जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त पर जिम्मेवारी तय की जाए।

उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सुरक्षा संबंधी मांगों की और राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने बीते 27 जुलाई  से अगले निर्णय तक बिहार राज्य के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने नियमित शासकीय कार्यों का निर्वहन करते हुए काली प‌ट्टी धारण करेंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!