किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर अंचल सहित जिले के सभी अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। किशनगंज सदर अंचल में भी जनता दरबार लगाया गया था।जिसमें फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंच रहे थे।10 बजे सुबह से ही जनता दरबार लगाया गया था।जिसमें कुछ नए मामलों में आवेदन पड़े।साथ ही नए और पुराने मामले में सुनवाई हुई।
कुल दो मामले निष्पादित किए गए।जनता दरबार में दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण कुछ मामले निष्पादित नहीं हुए।कुछ मामलों में सुनवायी की अगली तिथि दी गई। सीओ राहुल कुमार ने बताया कि जनता दरबार में दो मामले का निपटारा सुनवाई के दौरान किया गया है।कुछ मामलों में सुनवाई की अगली तिथि दी गई है।
सीओ राहुल कुमार व सदर थाना के अवर निरीक्षक की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया था। सुनवाई के दौरान एक पक्ष नहीं पहुंचने के कारण भी ,दूसरी तिथि दी गई।डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है।दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचते है।जिसमें थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचते है।

























