कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

समेली /कटिहार – तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बखरी बजरंगबली के समीप सुबह घटी। जब बाइक सवार विष्णीचक वार्ड नंबर 11 निवासी प्रकाश शर्मा का पुत्र छोटू शर्मा (28) घर से डूमर की ओर जा रहा था की कुरसेला की ओर से आ रही तेज रफ्तार से कंटेनर ने सीधी टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

ग्रामीणों द्वारा पोठिया पुलिस सहित मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड पड़ी। पोठिया थाना के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार,एसआई धर्मेंद्र कुमार सदलबल घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के उपरांत शव को अतः परीक्षण के लिए कटिहार भेजा ।

इधर घटना के बाद कंटेनर भाग कर दूर जाकर सड़क के किनारे खड़ी कर चालक फरार हो गया ।पोठिया पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया । मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था। उसकी शादी नहीं हुई थी मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कंटेनर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई है ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।मामले की जांच की जा रही है वाहन को जप्त कर लिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!