अजीत डोभाल को मिला ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026’,गृहमंत्री ने दी बधाई

SHARE:

डेस्क:राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को शनिवार को पुणे में तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर से ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वराज और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मल्टी एजेंसी सेंटर (MAC) की सुदृढ़ नींव रखी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे लंबे समय तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्य करते हुए डोभाल ने देश की बाह्य सुरक्षा को सशक्त बनाने और सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अमित शाह ने कहा कि अजीत डोभाल को मिला यह सम्मान देश की सेवा और राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने वाले सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!