श्रद्धालुओं का पहला जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, गूंजे बाबा के जयकारे

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया बाजार से सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाबाधाम जाने वाले कांवरियों का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ। इस मौके पर पूरा बाजार क्षेत्र बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।कांवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी कांवरिए पारंपरिक भगवा वस्त्र धारण कर और माथे पर तिलक लगाकर यात्रा पर निकले।

इस पहले जत्थे में मुख्य रूप से गौरव जैन, शिवम पाठक, अविनाश कुमार साह, भारत जैन, रंजीत कुमार साह और बिक्की शामिल हैं।सभी श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए।

कांवरियों ने बताया कि वे सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल उठाएंगे। इसके बाद पैदल कठिन कांवड़ यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ के दरबार में जलाभिषेक करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। विदाई के समय स्थानीय ग्रामीणों ने भी कांवरियों को बोल-बम के नारों के साथ मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!