कटिहार – भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से शहर के मध्य विद्यालय बीएमपी मे निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा सचिव संतोष गुप्ता एवं स्कूल के प्रधानाचार्य अराधना कुमारी ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया।
उद्घाटन करते हुए डॉक्टर रंजना झा ने कहा कि बच्चे खान पान एवं बदलते जीवनशैली के कारण अपने दांतो की उचित देखभाल नही कर पाते इसी वजह से बच्चो के स्कूल मे रेडक्रॉस द्वारा ऐसे शिविर लगाए जाते हैँ। इससे उन्हे फायदा मिलेगा। सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि इस शिविर मे फर्स्ट स्माइल डेंटल क्लिनिक के दंत सर्जन डॉक्टर चन्दन कुमार ने लगभग 180 बच्चों के दांतो की जांच की एवं परामर्श दिया।
डॉक्टर चन्दन कुमार ने कहा कि फास्ट फ़ूड एवं चॉकलेट खाने एवं नियमित सफाई नही होने के कारण बच्चों के दांतो मे पायरिया जल्द लगते है। उन्होंने कहा कि दांत स्वस्थ है तो ही शरीर स्वस्थ हो सकता। उन्होंने कहा कि ज्यादातर बच्चों मे दूषित पानी के कारण फ़्लरोसिस एवं कीड़े की समस्या पायी गयी जिसके लिए बच्चों को दवाई के साथ उचित परामर्श दिया गया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया एवं सह सचिव विवान सरकार उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे शिविर अन्य स्कूलों मे लगाया जायेगा ताकि अधिक से अधिक बच्चे इससे लाभान्वित हो सके। शिविर के सफल संचालन मे प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी,देवराज शर्मा एवं मनोज गुप्ता के साथ बबन झा का सहयोग रहा। स्कूल के प्रिंसिपल आराधना कुमारी के साथ शिक्षकों ने रेडक्रॉस को साधुवाद दिया तथा स्वास्थ्य शिविर लगाने की आवश्यकता जताई । जल्द ही इस स्कूल मे स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा।


























