डीएम ने छह सदस्यीय टीम के साथ महानंदा रिंग बांध का किया निरीक्षण

SHARE:

अमदाबाद /कटिहार – भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान के मामले में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छह सदस्यीय टीम के साथ भोलामारी स्थित महानंदा रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने का भरोसा दिया। विगत 10 वर्ष पूर्व पुराना बांध महानंदा नदी में कट जाने के कारण विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण कर नया रिंग बांध का निर्माण कराया था।

एवं विभाग के द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि बहुत जल्द मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि, एक दशक बीत जाने के बावजूद किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला।मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने मिलकर बांध पर बन रही पक्की सड़क का कार्य रोक दिया है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के मामले में एसआईए की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। छह सदस्यीय टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया है और जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद विशेष शिविर लगाकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी तथा मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!