सालमारी बाजार में नाला निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष                         

SHARE:

नाला निर्माण से जल जमाव की समस्या होगी दूर

सालमारी /कटिहार – सालमारी मुख्य बाजार में अंबेडकर चौक से लेकर बाजार होते हुए उच्च विद्यालय तालाब तक जिला परिषद कोष से नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नाला निर्माण कार्य शुरू किये जाने से स्थानीय बाजार वासियों एवं बड़ी आबादी ने कार्य पर हर्ष जताया है। स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों ने कहा नाला निर्माण कार्य शुरू किए जाने से जल जमाव की सबसे बड़ी समस्या दूर हो जायेगी।

इतना हीं नहीं जल जमाव की समस्या दूर होने के साथ-साथ लोगों का बाजार पहुँचना आसान हो जायेगा।ज्ञात हो कि अंबेडकर चौक से बाजार होते हुए इंदिरा चौक तक सड़कों पर जल- जमाव के कारण लोग पैदल नहीं चल पाते हैं। वाहन पार्किंग नहीं कर पाते हैं। जिसके चलते समस्याएं होती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए कई बार लोगों ने नाला निर्माण कराये जाने की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित सांसद एवं विधायक के समक्ष भी रखी गयी थी।

सबों के सहयोग से बाजार में नाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।जिला परिषद कोष से नाला निर्माण कार्य शुरू हुआ है..वहीं संग्रहित जल का नाले के माध्यम से बाजार स्थित उच्च विद्यालय के तालाब में गिराने की अनुमति विद्यालय से मिलने पर जल जमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो जायेगा। लेकिन विद्यालय से अनुमति स्थानीय विधायक निशा सिंह से लेनी होगी।वहीं इस बाबत प्राणपुर विधायक निशा सिंह से जब दूरभाष पर पूछा गया तो उन्होंने कहा अगर विद्यालय को कोई आपत्ति नहीं होगी। खेल मैदान को नुकसान नहीं होगा तो बाजार वासियों के लिए सहयोग अपेक्षित रहेगा। नाला निर्माण कार्य में इनका सहयोग रहेगा अपेक्षित…जल जमाव की विकराल समस्या को दूर करने की दिशा में प्राणपुर विधायक निशा सिंह सहित जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह एवं स्थानीय जिला परिषद अब्दुस सलाम का प्रयास सराहनीय है।

इनके सराहनीय प्रयास से सालमारी बाजार वासियों एवं ग्रामीणों को जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिल जायेगी। बताते चलें नाला निर्माण कार्य में गति दिलाने को लेकर सालमारी व्यावसायिक मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल कुमार अग्रवाल एवं सचिव जावेद आलम सहित अन्य सदस्य लगातार प्रयासरत हैं। इस अवसर पर हाजी मरगुबूल हक,गोपाल प्रसाद अग्रवाल, प्रमोद केडिया,जावेद आलम, बच्चा लाल सिंह, प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य व्यावसायिक वर्ग विधायक प्राणपुर निशा सिंह से भी अपेक्षित सहयोग की उम्मीद करते हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!