पिताजी की दवा लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

SHARE:

विजय कुमार साह/किशनगंज

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के लौचा पुल के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में टेढ़ागाछ प्रखंड के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत कुछहा बेणूगढ़ निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार दास की मौत हो गई। राजस्थानी पंचायत समिति सदस्य निखिल चंद्र दास के अनुसार राजकुमार अपने बीमार पिता की दवा खरीदने के लिए बाइक से बहादुरगंज जा रहे थे। इसी दौरान लौचा पुल के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे राजा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पंचायत समिति सदस्य निखिल चंद्र दास ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल बहादुरगंज अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!