कंगना पर तौसीफ का तीखा वार: ‘अंग प्रदर्शन से मिली पहचान, अब छात्रों को दे रहीं नसीहत’

SHARE:

अब्दुल करीम / किशनगंज

किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से मजलिस पार्टी विधायक तौसीफ आलम ने भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर विवादित बयान दिया है ।विधायक ने कंगना रनौत को नाचने वाली और अंग प्रदर्शन के जरिये प्रसिद्धि प्राप्त करने वाला बताया है।दरअसल छात्र आंदोलन को लेकर कंगना रनौत ने बयान दिया था।

विधायक तौसीफ आलम ने कंगना रनौत के अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनकी तरह अपनी जुबान खराब नहीं करना चाहते, लेकिन उनका इतिहास सबके सामने है। उन्होंने कहा कि कंगना पहले फिल्मों में अभिनय करती थीं और उन्हें अपने सार्वजनिक जीवन तथा वर्तमान पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कंगना की फिल्म नहीं चली उसके बाद वो राजनीति में आ गई ।

श्री आलम ने कहा कि कंगना रनौत प्रदर्शन करने वालों पर सवाल उठाती हैं, जबकि लोकतंत्र में असहमति जताना और अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।तौसीफ आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कंगना रनौत को टिकट देकर सांसद बनाया है, इसलिए उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों को संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए और ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो।विधायक ने कहां की कंगना को अपने गिरवान में झांकना चाहिए क्योंकि छात्र देश का भविष्य है और आंदोलन करने वाले को गटर का बताना पूरी तरह अनुचित है ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!