कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई किशनगंज का एक शिष्टमंडल जिला पदाधिकारी नवीन कुमार से मिलकर पुष्प गुच्छ भेट किया।
साथ ही शिक्षा से संबंधित कई समस्याओं पर चर्चा किया। साथ ही शिक्षक संघ ने जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों का मानदेय भुगतान करने की मांग किया।इस पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जल्द ही भुगतान करवाने की बात कही।
इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष शाहनवाज राही,जिला महासचिव अरुण कुमार ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष राशिद अनवर, फैजान सलीमी,शबनम आरा,प्रखंड अध्यक्ष बहादुरगंज आदिल रिजवान,प्रखंड महासचिव साजिद अनवर,प्रखंड महासचिव किशनगंज फ़सीह अहमद,कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष गुलाम रब्बानी,महासचिव अर्जुन लाल मांझी, पोठिया प्रखंड कोषाध्यक्ष इंतेखाब आलम मौजूद थे।





















