किशनगंज/सागर चंद्र
जमीन देने के नाम पर शहर के एक व्यापारी से 39 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। धरमगंज निवासी सतनाम सिंह पिता हाकिम सिंह के लिखित शिकायत पर मोतीबाग कर्बला निवासी उत्तम चौहान व गोविन्द चौहान उर्फ गोलू के साथ साथ भगत टोली रोड निवासी निशांत सिंह उर्फ सानु के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं पीड़ित सतनाम ने बताया कि गत 18 दिसंबर 2023 को उत्तम चौहान ने मेरे साथ और निशांत सिंह के साथ बिक्री करार किया था। करार के अनुसार उत्तम चौहान ने मोहिउद्दीनपुर मौजा की जमीन मुझे 39 लाख रूपये में बेचने का वादा किया था।
लेकिन उत्तम चौहान ने पूर्ण राशि प्राप्त करने के बाद भी निशांत सिंह के मेल में आकर मुझे जमीन का रजिस्ट्री नहीं किया। जबकि निशांत सिंह ने एक पैसा भी भुगतान नहीं किया जिस कारण वह स्वेच्छा से करार से बहार हो गए।
उसने षड्यंत्र रच कर उत्तम चौहान व उसके साला गोविन्द चौहान उर्फ गोलू के साथ मिलकर पूरी राशि हड़प ली। इतना ही नहीं उत्तम चौहान ने गत 25 जनवरी को अपनी बहन मिंटी देवी के साथ मिलकर पूरी जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।






















