सागर चंद्रा/ किशनगंज
शहर के रूईधासा पानी टंकी स्थित बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों के गहनों और नगद रुपये की चोरी कर ली। पेशे से शिक्षक दीपक कुमार झा जब स्कूल से घर वापस लौटे तो उन्हें बरामदे के ग्रील और दरवाजे में जड़ा ताला टूटा मिला। यह देख कर वे किसी अनिष्ट की आशंका से कांप उठे। कमरे में प्रवेश करने पर उन्हें सारा सामान बिखरा पड़ा मिला।
जबकि जेवरात का डिब्बा नीचे फर्श पर पड़ा था और आलमारी भी टूटी पड़ी थी। अज्ञात चोर ने आलमारी में रखे 40 ग्राम सोने के जेवरात, 300ग्राम चांदी के आभूषण, 25 हजार रुपए सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला कर चोरों की शिनाख्त में जुट गई है। वहीं पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी एक सप्ताह पूर्व अपने मायके गई है। वे घर में ताला लगाकर स्कूल गए थे। इसके बावजूद चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।






















