कॉलेज के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की लापता, अपहरण का अंदेशा

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


कॉलेज जाने के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत मंगलवार को घटित घटना के बाद परिजनों हर संभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। लेकिन ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहने पर परिजन पुलिस के समक्ष मदद की गुहार लगाने पहुंच गए। परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग लड़की गाछपाड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 11वीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के समेश्वर हाट निवासी शाहबाज पिता मोजीम उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों के द्वारा आशंका जाहिर करने के बाद पुलिस शाहबाज की तलाश में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!